Site icon Buziness Bytes Hindi

जाने राजस्थान की फेमस डिशेज, अगर राजस्थान जाये तो ये जरूर खाकर आना


जाने राजस्थान की फेमस डिशेज, अगर राजस्थान जाये तो ये जरूर खाकर आना

राजस्थान की ये प्रसिद्ध  डिशेस ऐसी है जिसका खाने का स्वाद लंबे समय तक आपकी जुबां पर रहेगा। 

राबड़ी

Image Source: Google

राजस्थान घूमने जा रहे हैं तो राबड़ी जरूर खाएं।  बाजरे या मक्के को छाछ में उबालकर इसे बनाया जाता है। यह राजस्थान की हेल्दी और टेस्टी डिशेज़ में से एक है। सर्दियों में इसे खाने से सर्दी-जुकाम नहीं होता है। इसमें घी, अदरक और कुछ लोग गुड़ भी डालते हैं। 

केर सांगरी

Image Source: Google ( Jagran)

केर सांगरी सिर्फ राजस्थान में ही पाई जाती है, इसलिए इसे जरूर खाकर आएं। इसे सब्जी के रूप में खाया जाता है जिसका स्वाद खट्ठा-मीठा होता है। केर बैर जैसे होते हैं, सांगरी लंबी बीन की तरह होती है। 

बेसन गट्टा

Image Source: Google ( Samachar Jaghat)

 राजस्थान के बेसन गट्टे बहुत ही स्वादिष्ठ होते हैं। बेसन के गोल- गोले गट्टे और दही युक्त मसालेदार ग्रेवी का कॉम्बिनेशन वाकई में अद्भुत है। इसे रोटी और चावल किसी के साथ सर्व किया जाता है।

 मावा कचौड़ी

Image Source: Google

राजस्थान में लोग मावा कचौड़ी खाना बहुत पसंद करते हैं। खास उत्सव या त्यौहारों पर यह कचौड़ी घरों में भी बनाई जाती है और आम दिनों में तो स्वल्पाहार की अधिकांश दुकानों पर यह उपलब्ध होती है। 

Exit mobile version