Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News: सस्ती सहानुभूति पाने के लिए मुस्लिम परिवार ने गढ़ी ये कहानी, एसएसपी को सामने आकर देनी पड़ी सफाई

बाराबंकी। जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के रेरिया गांव में एक मुस्लिम युवक और उसके परिवार ने सस्ती सहानुभूति पाने के लिए ऐसी कहानी गढ़ी कि एसएसपी को सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा। पुलिस द्वारा जांच कराए जाने पर युवक और उसके परिवार द्वारा गढ़ा गया पूरा मामला फर्जी पाया गया। जिसके बाद एसएसपी ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी गांव में ही मदरसे की जमीन पर कब्जा करना चाहता था। इसके चलते ग्रामीणों ने उसका बहिष्कार कर दिया था। यहां कि उक्त युवक को समाज से बाहर कर दिया गया था। इस मुस्लिम युवक के यहां अब बेटी की शादी है। वह चाहता है कि उसकी बेटी की शादी में गांव के सभी लोग आए। लेकिन ग्रामीणों ने मना कर दिया। शासन और भाजपाइयों की सहानुभूति पाने के लिए आरोपी ने अपने गांव के लोगों पर ही आरोप लगाया कि उसने भाजपा को वोट किया इस कारण से उसका और उसके परिवार का बहिष्कार कर दिया। एसएसपी ने कहा कि ऐसा कोई मामला नहीं है। जांच में मामला दूसरा सामने निकलकर आया है। 

Also Read : Dream Project Johar University: जौहर यूनिवर्सिटी पर अभी नहीं चलेगा बुलडोज़र

ये था मामला :

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के रेरिया गांव से सामने आया था। जहां पर एक मुस्लिम परिवार ने अपने गांव के ग्रामीणों पर और गांव के प्रधान पर आरोप लगाए थे कि उसके परिवार ने भाजपा को वोट किया है। इस कारण से ग्राम प्रधान सहित गांव के सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उनके परिवार का हुक्का-पानी बंद कर दिया है। युवक ने आरोप लगाया था कि गांव की मस्जिद में उसको नमाज पढ़ने और उसकी दुकान से सामान खरीदने पर भी रोक लगा दी है। आरोप था कि ऐसे में गांव वालों के जुल्मों से परिवार काफी परेशान हैं। परिवार में इसी महीने 31 तारीख को लड़के की शादी है। इनका लड़का सऊदी से घर आया है। लेकिन अब ग्राम प्रधान सहित गांव के लोग लड़के की शादी में शामिल न होने और शादी में गांव में टेंट न लगाने का फरमान सुना चुके हैं।

Exit mobile version