Site icon Buziness Bytes Hindi

मुस्लिम भाई गुरुद्वारा में आकर नमाज अदा करें….


मुस्लिम भाई गुरुद्वारा में आकर नमाज अदा करें….

गुरुग्राम। गुरुग्राम में खुले में नमाज पढ़े जाने को लेकर विवाद जारी है। हिंदू संघर्ष समिति ने जिला प्रशासन को खुले में नमाज ना होने देने की चेतावनी दी हुई है। ऐसे में विवाद को खत्म करने और भाईचारा का संदेश देते हुए श्री गुरु सिंह सभा गुरुग्राम ने सभी मुस्लिम भाइयों से गुरुद्वारे में नमाज पढ़ने की अपील की है।

Read also: हिंसा में मृत किसान के गांव का नाम गुरुविंदर नगर करने की मांग

‘मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना’ यह कभी ना कभी हम सब ने पढ़ा और गाया होगा। लेकिन इसको मानकर जीवन में उतारा कैसे जाये यह उदाहरण पेश किया है गुरु सिंह सभा गुरुग्राम ने जिसने मुस्लिम भाईयों को नमाज पढ़ने के लिए गुरुद्वारे में जगह देने का निर्णय लिया है। श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान शेरगिल सिद्धू ने बताया कि मुस्लिम भाई चाहे तो कोविड नियमों का पालन करते हुए गुरुद्वारे में आकर जुमे की नमाज अदा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व में अमृतसर के गुरुद्वारा हररिंदर साहिब में भी मुस्लिम भाई जाकर नमाज अदा कर चुके हैं। शेरगिल सिद्धू ने कहा कि प्रथम गुरु पहली पातशाही ने हमें सिखाया है कि इंसानियत की सेवा ही ईश्वर सेवा है। हमारी कौम पहली पातशाही के वचनों से प्रेरणा लेकर इंसानियत की सेवा कर रही है।

Read also: पंजाब विधानसभा चुनाव: रणनीति और तैयारियों को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक

इससे पहले नोएडा के गुरुग्राम के सेक्टर 12 में रहने वाले अक्षय यादव ने अपनी दुकानों में जगह कर मुस्लिम भाइयों को नमाज अदा करने के लिए कहा था। अक्षय यादव ने यह भी कहा था कि यदि नमाज पढ़ने के लिए जगह कम पड़ती है तो वह अपने घर की पार्किंग और पार्क में भी नमाज अदा करने के लिए व्यवस्था कर देंगे।

Exit mobile version