Site icon Buziness Bytes Hindi

मस्क के ट्वीटर से हुई दो बड़े कर्मचारियों की छुट्टी

व्यापर:- ट्वीटर को दुनिया के सबसे अमीर और टेस्ला कम्पनी के सीईओ एलन मस्क ने 44 बिलयन डॉलर के बड़े सौदे के साथ खरीद लिया है। जबसे मस्क ने ट्वीटर को खरीदा है यह हर ओर से सुर्खियों में बने हुए हैं और लोग यह कयास लगा रहे हैं कि अब यह ट्वीटर में बडे परिवर्तन करेंगे और कई कर्मचारियों की छटनी भी करेंगे। 

इस खबरों के बीच खबर यह भी थी कि ट्वीटर से जल्द ही भारतीय मूल के पराग अग्रवाल की छुट्टी हो जाएगी है। वही अब खबर है कि ट्वीटर ने अपने दो टॉप मैनेजमेंट कर्मचारियों को जॉब से निकाल दिया है। ट्वीटर के यह कर्मचारी ट्विटर के जेनरल मैनेजर, कायवन बेकपोर और कंपनी के रेवेन्यू और प्रोडक्ट हेड ब्रूस फाल्क शामिल हैं। इन दोनों के नौकरी से निकाले जाने की जानकारी बेकपोर ने ट्विटर के जरिए ही दी है।
बेकपोर ने कहा 7 साल बाद यह ट्वीटर छोड़कर जा रहे हैं लेकिन ट्वीटर छोडने का फैसला उनका खुद का नहीं है। वही पराग ने इस संदर्भ में कहा कि वह ट्वीटर को एक अलग दिशा में ले जाना चाहते थे जिसके बाद उन्हें ट्वीटर से जाना पड़ रहा है।
Exit mobile version