सलमान-जैकलीन का म्यूजिक अल्बम बहुत जल्द

बॉलीवुडसलमान-जैकलीन का म्यूजिक अल्बम बहुत जल्द

Date:


सलमान-जैकलीन का म्यूजिक अल्बम बहुत जल्द

बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान इन दिनों अपने पनवेल के फॉर्महाउस में समय बिता रहे हैं। लॉकडाउन के चलते सलमान खान अपने घर नहीं पहुंच पाए थे। भले ही सलमान खान अपने फॉर्महाउस में फंसे हो लेकिन यहां पर भी वह अपने फैंस का मनोरंजन करना नहीं भूले हैं। सलमान खान इन दिनों अपने फॉर्महाउस पर एक गाने की शूटिंग में जुट गए हैं।

‘तेरे बिना’ टाइटल के इस गाने में सलमान खान के साथ जैकसीन फर्नांडिस नजर आने वाली हैं। वैसे इस गाने में इन दोनों सितारों के अलाीवा वलूशा डिसूजा , आयुष शर्मा और यूलिया वांतूर भी झलक दिखाने वाले हैं। ये सभी सितारे इस समय सलमान खान के फॉर्महाउस में टिके हुए हैं। इस गाने के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने बताया कि, ‘एक गाना मेरे जहन में था। अब मुझे लग रहा है कि इस समय हमे ये गाना रिलीज कर देना चाहिए। यह गाना किसी भी फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाया है। ऐसे में हम लोग इस गाने को म्यूजिक एलबम की तरह रिलीज करने वाले हैं। हम लोगों को इस गाने की शूटिंग करने में चार दिन का समय लगा है।’

कुछ समय पहले ही सलमान खान ने अपना एक गाना ‘प्यार कोरोना’ रिलीज किया था। गाने में फैंस को सलमान खान का अंदाज बेहद पसंद आया था। सलमान खान के अलावा जैकसीन फर्नांडिस भी उनके पनवेल फॉर्महाउस पर फोटोशूट करवाती नजर आ रही थीं। सोशल मी़डिया पर जैकसीन फर्नांडिस की तस्नीरों ने हंगामा मचा दिया था।

भले ही सलमान खान अपने पनवेल वाले फॉर्महाउस पर फंसे हुए हैं लेकिन इसके बाद भी वह लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। कुछ समय पहले ही सलमान खान अपने फॉर्महाउस पर राशन जमा करते नजर आए थे। सलमान खान ने ये राशन ट्रक की मदद से गरीबों तक पहुंचाया था। इसके अलावा सलमान खान ने बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के तहत एक फूड ट्रक की भी शुरूआत की है जो लोगों तक खाना पहुंचाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...