Site icon Buziness Bytes Hindi

कैच लपकने के बाद आपा खो बैठे मुशफिकुर रहीम, साथी खिलाड़ी मारने के लिए खिलाड़ी पर उठाया हाथ


कैच लपकने के बाद आपा खो बैठे मुशफिकुर रहीम, साथी खिलाड़ी मारने के लिए खिलाड़ी पर उठाया हाथ

बांग्लादेश के घरेलू टी20 टूर्नामेंट में कुछ ऐसा हुआ कि क्रिकेट ना तो जेंटलमैन गेम रहा और ना ही टीम गेम। यहां एक मुकाबले के दौरान एक ही टीम के दो खिलाड़ी मैदान पर आपस में ही भिड़ गए।

दरअसल, बंगबंधु टी20 टूर्नामेंट में बेक्सिमको ढाका के कप्तान मुशफिकुर रहीम कैच लेने के बाद नसुम अहमद को मारने की कोशिश करने लगे। हवा में गेंद जाने पर मुशफिकुर और नसुम दोनों ही कैच के लिए आगे आए। इस दौरान मुशफिकुर रहीम ने आसानी से कैच पकड़ लिया। लेकिन अपने पीछे नसुम अहमद को देख वो गुस्से से आग बबूले हो गए और उन्होंने उन्हें थप्पड़ मारने की कोशिश की।

हालांकि, मुशफिकुर रहीम ने सिर्फ हाथ उठाया थप्पड़ मारा नहीं। जैसे ही उन्होंने मारने के लिए हाथ उठाया, शायद उन्हें अहसास हुआ कि वह गलत कर रहे हैं और तुरंत उन्होंने खुद को रोक लिया। हालांकि जूनियर खिलाड़ी होने के नाते अहमद ने इस मामले को ज्यादा तूल नहीं देते हुए कुछ नहीं कहा। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Exit mobile version