Site icon Buziness Bytes Hindi

Murder: यूपी के सीतापुर में श्रद्धा जैसा हत्याकांड

sitapur

श्रद्धा हत्याकांड के बाद अब कई केस ऐसे सामने आ रहे हैं जिसमें लाश के कई टुकड़े किये गए, ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के सीतापुर का बताया जा रहा है जहाँ शादी के दस साल बाद पत्नी पर शक की बुनियाद पर उसकी हत्याकर उसके शरीर के टुकड़े करके फेंक दिया गया. पीड़िता का शव बरामद कर लिया गया है और मुख्य आरोपियों की गिरफ़्तारी भी हो चुकी है.

दोस्त की मदद से की पत्नी की हत्या

पुलिस मिली जानकारी के मुताबिक 8 नवंबर को सीतापुर जिले के रामपुर कलां थाना क्षेत्र के गुलरिहा से पुलिस ने ज्योति उर्फ ​​स्नेहा का शव बरामद किया, इस मामले के मुख्य आरोपियों पंकज मौर्य और दुर्जन पासी की पहचान हो चुकी है जिन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है. मृतक महिला पंकज मौर्य की पत्नी है. आरोपी पंकज मौर्य ने अपनी पत्नी की हत्या की बात क़ुबूल कर ली है, उसने बताया कि इस हत्याकांड को उसने अपने एक साथी दुर्जन पासी के साथ मिलकर अंजाम दिया है. हत्या करने के बाद उसने लाश के कई टुकड़े करने की बात भी स्वीकार की.

नशे की आदि थी स्नेहा

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने बयान में बताया कि उसकी पत्नी ज्योति उर्फ ​​स्नेहा नशा करती थी और कई दिनों तक घर से लापता रहती थी जिसकी वजह से उन दोनों के रिश्तों में दरार आ चुकी थी. पंकज मौर्य ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी किसी और के पास रहती है. इसके बाद पंकज मौर्य ने ज्योति की हत्या करने का फैसला किया। बता दें कि उसकी शादी को दस साल हो गए थे. पंकज के साथ उसके दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

Exit mobile version