Murder in UP: सपा नेता की घर में घुसकर हत्या, पत्नी और मां को भी मारी गोली

उत्तर प्रदेशMurder in UP: सपा नेता की घर में घुसकर हत्या, पत्नी और...

Date:

बदायूं। जिले के थाना उसहैत इलाके के गांव सथरा में सपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, उनकी पत्नी शारदा और मां शांतिदेवी की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना की वजह रंजिश बताई जा रही है। मृतक सपा नेता के परिजन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के रविंद्र दीक्षित, उसके बेटों सार्थक, अर्चित एवं चालक विक्रम और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से रविंद्र, सार्थक व एक अन्य पुलिस हिरासत में हैं। उसहैत के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश गुप्ता के छोटे भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश गुप्ता पास के गांव में गए हुए थे। वहां से उन्होंने राकेश को फोन किया। राकेश ने कॉल रिसीव नहीं की तो उन्होंने पड़ोसी को घर भेजा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
उसने छत पर चढ़कर घर के अंदर देखा तो होश उड़ गए। घर में तख्त के पास राकेश गुप्ता का शव, जबकि मां का शव रसोईघर में पड़ा था। पत्नी का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। घर में चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। देर रात आईजी रमित शर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा भी लिया। जांच के लिए लखनऊ से स्पेशल टीम बुलाई गई है।
घर में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या की गई। हत्याकांड में गोली चली लेकिन मोहल्ले के किसी व्यक्ति ने गोली की आवाज नहीं सुनी। आशंका जताई जा रही है तीनों को नजदीक से गोली मारी या फिर साइलेंसर पिस्टल का उपयोग किया गया।
पुलिस के अनुसार हत्यारे कई दिन से राकेश की रेकी कर रहे थे। अनुमान लगाया है कि उन्हें पूरी तरह से पता था कि घर में कौन मौजूद है और राजेश गुप्ता कहां हैं। हमलावरों ने इस हत्याकांड को अंजाम देने का समय देर रात का चुना। हत्याकांड के दौरान घर में केवल राकेश गुप्ता, उनकी बीमार पत्नी और बुजुर्ग मां ही मौजूद थीं। उनके अलावा घर में चौथा व्यक्ति नहीं था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...