बलिया में टीवी पत्रकार का दिन दहाड़े मर्डर

उत्तर प्रदेशबलिया में टीवी पत्रकार का दिन दहाड़े मर्डर

Date:


बलिया में टीवी पत्रकार का दिन दहाड़े मर्डर

बलिया : जिले के फेफना थाना क्षेत्र के फेफना ग्राम में आज रात्रि हौसला बुलन्द बदमाशों ने एक टीवी चैनल के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दिया । घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए । फेफना थाने के समीप हुई इस दुस्साहसिक घटना के बाद जिले में उबाल आ गया । 

जानकारी के अनुसार फेफना थाना क्षेत्र के फेफना निवासी पत्रकार रतन सिंह का गांव में पुराना मकान है । रतन सिंह की नई मकान  रसड़ा फेफना मार्ग पर बना हुआ है । आज रात लगभग पौने 9 बजे रतन सिंह अपने पुराने मकान से नई मकान की तरफ लौट रहे थे कि बदमाशों ने दौड़ा लिया । वह भागते भागते फेफना प्रधान सीमा सिंह के घर में घुसे, लेकिन बदमाशों ने घर में घुसकर सिर में गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई । सहारा समय  चैनल के पत्रकार रतन सिंह लगभग 42 वर्ष के थे । 

उनकी शादी करीब 8 वर्ष पूर्व सुखपुरा थाना क्षेत्र के हरिपुर में हुई थी। मृतक के 2 पुत्र हैं। इस मामले में पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जमीन आदि के विवाद को लेकर ही दो साल पहले रतन सिंह के भाई की भी हत्या हो चुकी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ,  अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार यादव ,  सीओ चंद्रकेश सिंह, फेफना थानाध्यक्ष शशिमौली पांडेय पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गए । पुलिस अधीक्षक ने परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक का अपने पट्टीदारों से पुराना विवाद चल रहा था । हत्या की इस घटना को पट्टीदारों से पुराने विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है । फेफना थाने के समीप हुई इस दुस्साहसिक घटना के बाद जिले में उबाल आ गया । पत्रकारों ने इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्यक्त किया है । सहारा समय टीवी चैनल के पत्रकार रतन सिंह अपने मृदुभाषी स्वभाव को लेकर पत्रकारों में बेहद लोकप्रिय रहे ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...