Site icon Buziness Bytes Hindi

Munna Bhai: परीक्षा में चेकिंग के दौरान पकड़े गए दो मुन्नाभाई,परीक्षा कक्ष में कर रहे थे प्रवेश


Munna Bhai: परीक्षा में चेकिंग के दौरान पकड़े गए दो मुन्नाभाई,परीक्षा कक्ष में कर रहे थे प्रवेश

हरिद्वार। जिले में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की परीक्षा (Indian Agricultural Research Institute exam) के दौरान पुलिस ने दो मुन्ना भाईयों को पकड़ा है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। ये दोनों परीक्षा केंद्र के भीतर घुसने का प्रयास कर रहे थे। थाना भगवानपुर पुलिस ने पकड़े गए दोनों मुन्नाभाइयों पर आपराधिक षडयंत्र रचकर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने का मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी मुन्नाभाई आरसीपी कालेज किशनपुर(RCP College Kishanpur) में भारतीय कृषि अनुसंधान की परीक्षा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान चेकिग होने पर दोनों नकलची गिरफ्तार किए गए।

Read also: यूपी का चुनावी घमासान : भाजपा उम्मीदवार की तारीफ करने वाला पुलिसकर्मी जांच के घेरे में

पुलिस ने बताया कि कृष्ण कुमार त्यागी केन्द्र व्यवस्थापक आईडीजैड आरसीपी कालेज किशनपुर रूडकी हरिद्वार द्वारा सूचना दी गई कि कालेज में भारतीय कृषि अनुसंधान की परीक्षा सम्पन्न कराई जा रही है। जिसमें दो व्यक्ति अनाधिकृत रुप से परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। स्टाफ को जब इस बारे मे जानकारी हुई तो वह कालेज से बाहर निकल गये और दोनों ने भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

Read also: Shocking Incident: कब्र से छह माह बाद निकली लाश बताएगी मौत की सच्चाई,बच्चे ने पुलिस को बताई ये हकीकत

गिरफ्तार व्यक्तियो को पूछताछ करने पर अपना नाम 1- परमजीत पुत्र कृष्ण निवासी ग्राम गरनावठी जिला रोहतक हरियाणा। जबकि दूसरे का नाम विजय पुत्र राजकुमार नासी मारूथ जिला झज्जर हरियाणा है। दोनों ने बताया कि वे सुमित कुमार के बजाय परीक्षा देने के लिए आये थे। छात्र सुमित ने उनको आधार कार्ड ,एडमिट कार्ड, आदि उपलब्ध कराया था।

Exit mobile version