Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Nagar Nigam Election 2022: यूपी में निकाय चुनाव 22 नवंबर से , नतीजे 1 दिसंबर को

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया है जिसके मुताबिक 22, 26 और 29 नवंबर को चुनाव तीन चरणों में चुनाव होगा और मतगणना 1 दिसंबर को होगी। मतदान सुबह 7.30 से शाम 5 बजे तक होगा। निकाय चुनाव की अधिसूचना को जारी करते हुए उत्तर प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने बताया कि मतदान ईवीएम से ही होगा। कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण में 24 , दूसरे चरण में 25 और तीसरे तथा अंतिम चरण में 26 जिले के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि 16 नगर निगम व 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायतों के लिए प्रदेश भर में 11389 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना एक दिसंबर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। बता दें कि इस बार 653 निकायों में 12007 वार्डों में चुनाव होगा। चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक मेयर की 16, पालिका परिषद चेयरमैन की 199 तथा नगर पंचायत की 429 सीटों पर मतदान होना है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि 10 % मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन सभी केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। एसके अग्रवाल के मुताबिक नगर निगम के चुनाव EVM से और नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। जानकारी के मुताबिक बैलेट पेपर पर उम्मीदवार की फोटो भी होगी। 

Read also: Jharkhand ED Raid: ईडी को छापेमारी में मिली ठेकेदार के घर से एके 47, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नजदीकी में होती है प्रेम प्रकाश की गिनती

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि अधिसूचना जारी होते हैं प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गयी है इसलिए अब किसी भी ट्रांसफर, प्रमोशन आया अपॉइंटमेंट पर रोक लगा दी गई है। अगर ऐसा करना बहुत ज़रूरी हुआ तो राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त कहा कि इस बार निकाय चुनाव राज्य सरकार के ही संसाधनों का इस्तेमाल होगा, हम बाहर से अतिरिक्त फोर्स नही मंगाएंगे। उन्होंने कहा कि आज से एक दिसम्बर तक अधिकारीयों की सारी छुट्टी कैंसिल कर दी गई है।

Exit mobile version