Site icon Buziness Bytes Hindi

मुनव्वर राणा ने क्यों कहा कि उनकी वजह से CM Yogi को अपनी मां की याद आई

लखनऊ। मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी मे मुलाकात की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए मुनव्वर राणा ने अपनी एक फेमस शायरी भी लिखी है। उन्होंने लिखा है कि ‘मेरी ख्वाहिश है कि मैं फिर से फरिश्ता हो जाऊं, मां से इस तरह लिपट जाऊं कि बच्चा हो जाऊं..’। गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की यह फोटो 2 दिन पुरानी है। सन्यास ग्रहण करने के 28 साल बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी मां से मिलने अपने घर गए थे। मुनव्वर राणा लगातार योगी आदित्यनाथ की सरकार पर सवाल खड़े करते रहे हैं ऐसे में उनकी यह शायरी चर्चा का विषय बनी हुई है। 

मीडिया से बात करते हुए मुनव्वर राणा ने कहा कि मुझे पता नहीं है कि यह मेरी कमजोरी है कि नशा है, जो कोई भी अपनी मां के मोहब्बत करता है वह मुझे बहुत अच्छा लगता है। मुनव्वर राणा ने कहा कि हर मां के बहाने में अपनी मां को याद कर लेता हूं। उन्होंने कहा कि आज सुबह जब उन्होंने यह फोटो देखी तो उन्हें बेहद अच्छा लगा।

Also read: CM योगी के दौरे से आया Idea, सरकार करेगी ये बड़ा काम

मुनव्वर राणा ने कहा कि एक बार उनकी सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई थी तब उनको अपनी किताब सौंपी थी जिसमें मां के ऊपर लिखी शायरियां हैं। शायद सीएम योगी आदित्यनाथ ने उस किताब को पढ़ा हो और उनकी मां की याद आई हो। तब जाकर वह अपनी मां से मिले हो।

Exit mobile version