Site icon Buziness Bytes Hindi

Terror Attack: पाकिस्तान से आई 26/11 दोहराने की धमकी

मुंबई पुलिस को शनिवार को व्हाट्सएप पर एक पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरा मैसेज मिला है जिसमें 26/11 की घटना को दोहराने की धमकी दी है. जानकारी के मुताबिक, मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल डिपार्टमेंट को मिले इस धमकी भरे मैसेज में यह भी कहा गया है कि भारत में 6 लोग 26/11 दोहराने की योजना को अंजाम देंगे, मेसेज में आगे कहा गया हैं मेरी लोकेशन ट्रेस करने का कोई फायदा नहीं क्योंकि अगर ऐसा किया गया तो लोकेशन भारत के बाहर की मिलेगी.  
 
इस धमकी की गंभीरता इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में दो दिन पहले हथियार और विस्फोटक ले जा रही एक नाव को जब्त किया गया है. बता दें कि 18 अगस्त को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में दो संदिग्ध नावें मिलीं थी, एक नाव हरिहरेश्वर समुद्र तट पर मिली थी जिसमें गोला-बारूद और विस्फोटक के साथ 3 AK -47 राइफलें मिलीं वहीँ दूसरी नाव भरन खोल किनारे के पास मिली थी जिसमें एक लाइफ जैकेट और कुछ ख़ुफ़िया दस्तावेज भी मिले थे।

Read also: Somalia Attack: सोमालिया के होटल में आतंकियों का हमला कई के मारे जाने की आशंका,सुरक्षा अधिकारी सहित दर्जनों घायल

जानकारी के मुताबिक जब नाव को देखा गया तो उस वक्त उसमें कोई भी शख्स मौजूद नहीं था। नाव मिलने की खबर के बाद महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ता तुरंत हरकत में आया और आगे की जांच के लिए नाव को रायगढ़ तट से दूर जाया गया. बता दें कि मुंबई में सीरियल ब्लास्ट 26 नवंबर 2008 को हुए थे जिसमें पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले लश्कर-ए-तैयबा के 10 सदस्यों ने चार दिनों के दौरान पूरे मुंबई में 12 जगहों पर आतंकी कार्रवाइयों को अंजाम दिया था। इन हमलों में 175 निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी और 300 से ज़्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. हमलों के दौरान आतंकी अजमल कसाब को छोड़कर बाकी 9 आतंकी भी मारे गए थे, कसाब को बाद में फांसी पर चढ़ाया गया था.

Exit mobile version