मुंबई: क्लब पार्टी पर पड़ी रेड, क्रिकेटर सुरेश रैना गिरफ्तार, मिली बेल

फीचर्डमुंबई: क्लब पार्टी पर पड़ी रेड, क्रिकेटर सुरेश रैना गिरफ्तार, मिली बेल

Date:


मुंबई: क्लब पार्टी पर पड़ी रेड, क्रिकेटर सुरेश रैना गिरफ्तार, मिली बेल

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए पार्टी कर रहे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना सहित कई हस्तियों पर पर कार्रवाई हुई है। मुंबई के एक क्लब में पार्टी कर रहे करीब 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, जिन 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया, उनमें क्रिकेटर सुरेश रैना, गायक गुरु रंधावा समेत अन्य लोग शामिल थे। हालांकि, सुरेश रैना और गुरु रंधावा को बाद में बेल मिल गई।

कोरोना नियमों का उल्लंघन
जानकारी के अनुसार मुंबई में एयरपोर्ट के पास मौजूद जेडब्ल्यू मैरियट होटल के क्लब में ये पार्टी चल रही थी, जिसमें कोरोना नियमों का उल्लंघन हुआ था। इन सभी के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज हुई है। सुरेश रैना और रंधावा उन 34 लोगों में शामिल थे, जिन्हें एक क्लब में पुलिस ने रेड डालकर हिरासत में लिया था। खबरों के अनुसार नाइट कर्फ्यू के बाद भी इस क्लब में बेहद हाई प्रोफाइल पार्टी चल रही थी। मुंबई में नाइट कर्फ्यू लागू है. इसके बाद क्लब में तड़के लगभग साढ़े तीन बजे छापा मारा गया।

पिछले दरवाजे से भागे सितारे
मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार सुरेश रैना को छोड़कर बाकी सितारे क्लब के पिछले दरवाजे से भाग गए। सुरेश रैना सहित इन सेलिब्रिटीज के विरुद्ध आईपीसी की धारा-188, 269 और 34 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मुंबई में अभी भी लॉकडाउन के नियम जारी हैं। इसके तहत रात में 11 बजे के बाद किसी भी तरह की पार्टी या सार्वजनिक आयोजन प्रतिबंधित है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...