रिया चक्रवर्ती को मुंबई पुलिस ने दी सुरक्षा

बॉलीवुडरिया चक्रवर्ती को मुंबई पुलिस ने दी सुरक्षा

Date:


रिया चक्रवर्ती को मुंबई पुलिस ने दी सुरक्षा

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई के कहने पर मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई है। रिया पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। इस संबंध में एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सीबीआई ने शनिवार को शहर पुलिस से यह अनुरोध किया था।

सीबीआई ने रिया से उपनगर सांताक्रूज में डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में शुक्रवार को पूछताछ की थी। अभिनेत्री से आज फिर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘केन्द्रीय जांच एजेंसी के अनुरोध पर हमने रिया को सुरक्षा मुहैया कराई है।’’

रिया ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि उनके और उनके परिवार के सदस्यों को खतरा है। रिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें उनके पिता को उनकी इमारत परिसर के बाहर मीडिया ने घेर रखा था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...