Site icon Buziness Bytes Hindi

15 अगस्त से आम जनता के लिए शुरू होगा मुंबई की लोकल ट्रेन का सफर


15 अगस्त से आम जनता के लिए शुरू होगा मुंबई की लोकल ट्रेन का सफर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे Uddhav Thackeray ने रविवार को ऐलान कर दिया है कि मुंबई के वो निवासी जो Covid-19 vaccine की दोनों डोस ले चुके 15 अगस्त से लोकल ट्रेनों में अपना सफर शुरू कर सकते हैं। ठाकरे ने एक लाइव वेबकास्ट के दौरान कहा कि जिन लोगों ने Covid-19 vaccine की second dose के बाद 14 दिन का वक्त पूरा कर लिया है वे विशेष रूप से बनाए गए ऐप जिस पर आप रेलवे पास के लिए आवेदन कर सकते हैं से आवेदन कर सकते है और वे इसे अपने संबंधित स्थानीय वार्ड के कार्यालयों से ले सकते हैं।

ठाकरे ने बताया, अभी तक मुंबई में लगभग 19 लाख लोगों को Covid-19 vaccine की दोनों dose दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जिस भी व्यक्ति के पास स्मार्टफोन नहीं है, वे ये पास offline ले सकते हैं। फिलहाल आम जनता को मुंबई ट्रेनों में चढ़ने की बिल्कुल भी अनुमति नहीं है। लोकल ट्रेनें फिलहाल केवल आवश्यक सेवाओं, क्षेत्रों और सरकारी सेवाओं में काम कर रहे लोगों के लिए चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हम दुकानों, रेस्तरां, मॉल व् धार्मिक स्थलों को छूट देने पर भी विचार विमर्श कर रहें है जिसका फैसला सोमवार को कार्यबल की बैठक के बाद लिया जाएगा।

आजादी का जश्न होगा खास ISRO आसमान में तैनात करेगा अपनी तीसरी आँख

हम आपको बता दें कि मुंबई में लोकल ट्रेन की सुविधा को फिर से चालू करने के लिए गुरुवार को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री राव साहेब दानवे ने साफ तौर पर कहा था कि अगर राज्य सरकार ट्रेन में आम जनता को यात्रा करने की मंजूरी देने के संबंध में कोई प्रस्ताव देती है तो एक बार फिर इस ट्रेनों को आम जनता के लिए शुरू किया जा सकता है।

पीएम मोदी 10 अगस्त को उज्‍जवला 2.0 लॉन्च करेंगे

पुणे शहर मे भी कुछ रियायत दी गई है पुणे मे नौ अगस्त से दुकानें रात 8 बजे तक और रेस्तरां 50 % क्षमता के साथ रात 10 बजे तक खुल सकते हैं । यह जानकारी राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने दी। उन्होंने कहा कि पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में मॉल को रात 8 बजे तक खोलने की अनुमति दे दी गई है, लेकिन प्रवेश केवल उन्ही लोगों को दिया जाएगा जिन्होंने Covid-19 vaccine की दोनों dose ले ली है।

Exit mobile version