मुम्बई इंडियंस की नई जर्सी लांच

स्पोर्ट्समुम्बई इंडियंस की नई जर्सी लांच

Date:


मुम्बई इंडियंस की नई जर्सी लांच

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने 2020 टूर्नामेंट के लिए नई जर्सी लॉन्च कर दी है. यह टीम इस बार 5वीं बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी. कोरोना के कारण इस बार आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में होने वाला है.

आईपीएल के लिए यूएई पहुंचकर क्वारैंटाइन पीरियड पूरा कर चुकी मुंबई इंडियंस ने नया वीडियो शेयर किया. इसके जरिए उसने टीम की नई जर्सी लॉन्च की. कैप्शन में लिखा- ‘‘ब्लू और गोल्ड कलर के साथ आला रे. इंतजार खत्म हुआ. नई आधिकारिक जर्सी में हमारी पलटन ड्रीम-11 आईपीएल के लिए तैयार.’’

रोहित ने नेट प्रैक्टिस की
यूएई में कोरोना टेस्ट और क्वारैंटाइन पीरियड के बाद सभी खिलाड़ी मैदान पर नेट प्रैक्टिस करने के लिए उतर चुके हैं. मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने भी जमकर पसीना बहाया है. उन्होंने नेट प्रैक्टिस के बाद कहा, ‘‘यहां होना अच्छा है. यहां बहुत ज्यादा गर्मी है. हम हालात और पिचों से तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहे हैं. पहले कुछ दिन अच्छे और आसान रहेंगे.’’

मुंबई 4 बार खिताब जीतने वाली अकेली टीम
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 4 बार आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाने वाली इकलौती टीम है. मुंबई ने 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल खिताब जीता है. पिछली बार मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में 1 रन से हराया था. वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई तीन बार खिताब जीत चुकी है.

मुंबई की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, क्विंटन डिकॉक, कीरोन पोलार्ड, लसिथ मलिंगा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, राहुल चाहर, अनमोलप्रीत सिंह, जयंत यादव, आदित्य तारे, अनुकूल रॉय, धवल कुलकर्णी, मिशेल मैकक्लाघेन, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, नाथन कूल्टर नाइल, मोसिन खान और दिग्विजय देशमुख.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...