मल्टी नेशनल कंपनियों ने फेसबुक, इंस्टाग्राम को विज्ञापन देने पर लगाईं रोक!

बिज़नेसमल्टी नेशनल कंपनियों ने फेसबुक, इंस्टाग्राम को विज्ञापन देने पर लगाईं रोक!

Date:


मल्टी नेशनल कंपनियों ने फेसबुक, इंस्टाग्राम को विज्ञापन देने पर लगाईं रोक!

डियाजियो, एयरटेल, पेप्सिको, कोका कोला और एडिडास जैसी कंपनियों ने भारत में पिछले दो महीनों में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देना बंद कर दिया है, जिसके चलते इन प्लेटफॉर्म पर कंपनी के विज्ञापन नहीं दिख रहे हैं। यूं लग रहा है मानो इन कंपनियों ने फेसबुक को अनफ्रेंड कर दिया हो। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि लोग इन कंपनियों को आपत्तिजनक कंटेंट से जोड़कर ना देखें। डियाजियो इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि अभी भारत समेत दुनिया भर के बाजारों में बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन रोक दिया गया है।

डियाजियो इंडिया के प्रवक्ता ने आगे कहा कि 1 जुलाई से हमने पूरी दुनिया में बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिए जाने वाले विज्ञापन को रोक दिया है। हम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से इस मुद्दे पर बात करते रहेंगे कि वह विवादित कंटेंट के साथ कैसे डील कर रहे हैं। इस कदम के पीछे कई वजह हैं, जिनमें सोशल मीडिया पर विवादित कंटेंट, हेट स्पीच और गलत जानकारी फैलाने वाली पोस्ट तो हैं ही, साथ ही कोरोना वायरस की इसकी एक वजह है। कोरोना के चलते बहुत सी कंपनियों ने विज्ञापन पर खर्च करने के बजाय सामाजिक मुद्दों के लिए खर्च करना शुरू कर दिया है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की पिछले हफ्ते की एक रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक इंडिया के कुछ वरिष्ठ पब्लिक पॉलिसी अधिकारियों ने एक नेता की हेट स्पीच पोस्ट को हटाने का विरोध किया था, जो उनका एक पार्टी की ओर झुकाव दिखाता है। अधिकतकर विज्ञापनदाता फेसबुक के साथ मिलकर इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि फेसबुक पर पारदर्शिता के साथ-साथ ये सुनिश्चित हो कि कोई हेट स्पीच ना डाले।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...