शामली के मुकुल गोयल बने यूपी के नए डीजीपी

मेरठ रीजनशामली के मुकुल गोयल बने यूपी के नए डीजीपी

Date:


शामली के मुकुल गोयल बने यूपी के नए डीजीपी

लखनऊ : आईपीएस मुकुल गोयल यूपी के नए डीजीपी नियुक्त हो गए हैं। पुलिस महानिदेशक पद पर नियुक्ति के बाद शामली के लोगों में ख़ुशी की लहर है क्योंकि यूपी के नए डीजीपी मुकुल गोयल मूल रूप से शामली के रहने वाले हैं।

आपको बता दें मूल रूप से मुकुल शामली के हैं, यहां उनका जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम स्व. महेंद्र कुमार गोयल है, मुकुल का जन्म दो फरवरी 1964 में हुआ था और इसके साथ ही उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भी शामली में ही हासिल की। इसी शहर में उनका बचपन बीता है।

इससे पहले मुकुल गोयल केंद्र में आईटीबीपी, बीएसएफ, एनडीआरएफ में भी काम कर चुके हैं। यूपी में एडीजी रेलवे, सीबीसीआईडी और अखिलेश यादव की सपा सरकार में यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर भी तैनात रहे चुके हैं। आईपीएस मुकुल गोयल वर्तमान में बीएसएफ में एडीजी के पद पर तैनात हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related