Site icon Buziness Bytes Hindi

बद्दो की फरारी में मददगार मुकेश गुप्ता गिरफ्तार


बद्दो की फरारी में मददगार मुकेश गुप्ता गिरफ्तार

होटल मुकुटमहल का मालिक है आरोपित

मेरठ। यूपी पुलिस कानपुर कांड के बाद उन कुख्यात अपराधियों को ढूंढ़ने में जुट गई है, जो जेल से बाहर हैं। ऐसा ही वेस्ट यूपी का कुख्यात ​बदमाश है मेरठ का बदन सिंह बद्दो। पिछले साल ​28 मार्च को पुलिस ​हिरासत से फरार ​चल रहे ढाई लाख के ​इनामी बदमाश बदन सिंह बद्दो को ढूंढ़ने और गिरफ्तार करने के लिए पुलिस और एसटीएफ की टीमें फिर जुट गई हैं। उसकी फरारी में मदद करने वाले आरोपियों को भी पुलिस ने नोटिस भेजा है, जो ​जमानत ​पर बाहर हैं। इसके अलावा ​पुलिस ने ​बद्दो को फरार कराने वाले ​एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि कुख्यात बद्दो अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।

कानपुर कांड के आरोपी ​विकास दूबे के एनाकाउंटर के बाद ​पुलिस ने अपराधियों की पकड़ तेज कर दी है।शासन की ओर से प्रदेश के अपराधियों की जो सूची जारी की गई है, उसमें बदन सिंह बद्दो टॉप पर है। मेरठ के टीपीनगर क्षेत्र का कुख्यात बदन सिंह बद्दो पहले नंबर पर है। पिछले साल 28 मार्च को प्रधानमंत्री की मोदीपुरम में रैली थी और पूरा पुलिस-प्रशासन सुरक्षा में जुटा था। इस दौरान बद्दो फतेहगढ़ पुलिस की कस्टडी में गाजियाबाद कोर्ट में पेशी के बाद मेरठ आया था। दिल्ली रोड स्थित होटल मुकुट महल में उसने फतेहगढ़ पुलिस की खातिरदारी कराई और अपने साथियों के साथ फरार हो गया था। पुलिस बद्दो का अब तक सुराग तक नहीं लगा सकी।

पुलिस ने पंजाब, मुंबई और दक्षिण भारत में बद्दो की लोकेशन मिलने का दावा किया था।इसी साल उसने फेसबुक पर पोस्ट करके पुलिस महकमे की नींद उड़ा दी थी। हालांकि काफी तलाशने के बावजूद पुलिस उस तक नहीं पहुंच पायी थी। एसटीएफ और पुलिस अब फिर से बद्दो को तलाशने में जुट गई है। पुलिस अफसरों का दावा है कि उसे जल्दी ही ​गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बद्दो से जुड़े लोगों को एसपी सिटी डा. एएन सिंह की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। जमानितों को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा शनिवार को बद्दो की फरारी में मददगार रहे होटल मुकुट महल के मालिक मुकेश गुप्ता पुत्र मुकुटलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version