बिग बैश लीग खेलने पहुंचे मुजीबुर्रहमान को हुआ कोरोना

स्पोर्ट्सबिग बैश लीग खेलने पहुंचे मुजीबुर्रहमान को हुआ कोरोना

Date:


बिग बैश लीग खेलने पहुंचे मुजीबुर्रहमान को हुआ कोरोना

नई दिल्ली। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से आयोजित होने वाली मशहूर टी 20 फ्रैंचाइजी लीग बिग बैश लीग का 10 वां सीजन अगले हफ्ते से शुरु होना है जिसमें हिस्सा के लिये कई विदेशी खिलाड़ी भी इस समय ऑस्ट्रेलिया पहुंच रहे हैं। वहीं इस लीग में हिस्सा लेने पहुंचे अफगानिस्तान के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी मुजीब उर रहमान 10वें सीजन का हिस्सा बनने से पहले कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो गये हैं। इसके चलते उन्हें गोल्ड कोस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर वह डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुजीब उर रहमान पिछले हफ्ते ही इस लीग में हिस्सा लेने के लिये अपने साथियों के साथ पहुंचे थे और वो ब्रिस्बेन हीट की टीम का हिस्सा है।

मुजीब को हाल ही में कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण दिखाये दिये जिसके बाद उनका टेस्ट कराया गया और वो इस वायरस का शिकार पाये गये। क्वींसलैंड के स्वास्थ्य नियमों के अनुसार उन्हें दो हफ्तों के लिये क्वारंटीन किया गया गया है।

मुजीब की हेल्थ पर बात करते हुए क्वींसलैंड क्रिकेट के चीफ टेरी सेवेंसन ने कहा, ‘हम मुजीब की हेल्थ पर लगातार नजर बनाये हुए हैं। हमार लिये सीजन में खिलाड़ियों की सुरक्षा और उनका स्वास्थ्य सबसे ऊपर हैं। साथ ही हम अधिकारियों के साथ भी इस बात को सुनिश्चित कर रहे हैं कि खिलाड़ियों को कोई दिक्कत न हो।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related