Site icon Buziness Bytes Hindi

MP Crime News Today: मध्य प्रदेश में भंवरलाल जैन को मुसलमान समझकर कर पीट पीटकर मार डाला

देश में बढ़ती हुई नफरत का नमूना आज मध्य प्रदेश में नज़र आया जहाँ जैन समुदाय के व्यक्ति को मुसलमान समझकर पीट पीटकर हत्या कर दी गयी. घटना मध्य प्रदेश के नीमच की बताई जा रही है.

दरअसल एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें भंवरलाल जैन नाम के व्यक्ति को कुछ लोग मुसलमान समझकर पीटते हुए दिख रहे हैं, पिटाई से घायल भंवरलाल जैन की बाद में मौत हो गयी. इस मोब लिंचिंग में भाजपा नेता दिनेश कुशवाहा का नाम सामने आ रहा है. मामले में भाजपा नेता और उनके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है.  

Read also: Kanpur News: पाकिस्‍तानी आबिद ने बेच डाला कानपुर का राम-जानकी मंदिर, मुख्‍तार ने तोड़कर बना डाला बिरयानी रेस्‍टोरेंट

पुलिस के मुताबिक भंवरलाल जैन का शव कल रामपुरा रोड पर सड़क किनारे मिला, पुलिस ने मृतक के परिवार वालों का पता लगाकर शव उन्हें सौंप दिया गया था, लेकिन आज सुबह मृतक के भाई के मोबाईल पर भंवरलाल के साथ हुई मारपीट का यह वीडियो मिला जिसके बाद उन्होंने FIR दर्ज करवाई। वीडियो की पड़ताल करने पर खुलासा हुआ कि किसने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. 

Read also: Meat Mafia Yakub Qureshi : फरार मीट माफिया याकूब कुरैशी और उसका परिवार रोज मोबाइल नंबर के साथ बदल रहा लोकेशन

वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि भंवरलाल जैन नाम के बुज़ुर्ग की दिमाग़ी हालत सही नहीं है वह अपना नाम भी सही से नहीं बता पा रहे हैं लेकिन उन्हें मुहम्मद समझकर पीटा जा रहा है. आखिर यह नफरत की खेती कब तक होती रहेगी।

Exit mobile version