पुराने ढर्रे पर लौट आए हैं मौसमी रामभक्तः दिनेश शर्मा

उत्तर प्रदेशपुराने ढर्रे पर लौट आए हैं मौसमी रामभक्तः दिनेश शर्मा

Date:


पुराने ढर्रे पर लौट आए हैं मौसमी रामभक्तः दिनेश शर्मा

  • डिप्टी सीएम ने कहा, यूपी में नहीं चलेगी जिन्नावादी सोच की राजनीति

वाराणसी। राम और राम सेतु को काल्पनिक बताने वाले राम भक्त नहीं हो सकते। उत्तर प्रदेश के जिला वाराणसी में विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डाॅक्टर दिनेश शर्मा ने सलमान खुर्शीद और राशिद अल्वी को लेकर कहा कि कुछ मौसमी राम भक्तों ने कुछ समय पहले राम नवमी दुपट्टा पहनकर जय हनुमान ज्ञान गुण सागर का पाठ किया और मंदिर का घंटा भी बजाया। लेकिन सफलता न मिलने पर वह अपने पुराने ढर्रे पर लौट आए हैं।

Read also: वरुण शर्मा, मृगदीप लांबा ने चुटजपा शीर्षक के बारे में बताया

शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्ना वादी और तालिबानी सोच अब यूपी की राजनीति में नहीं चलेगी। विचारधारा का नाम लेकर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले के दिन खत्म हो चुके हैं। डाॅ दिनेश शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवादी सोच के खिलाफ काम करने वाले के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है। डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई हैदराबाद से आकर सांप्रदायिक सोच लाने की बात कर रहा है तो कोई जिन्नावादी सोच रखकर वर्गवादी राजनीति करना चाह रहा है। लेकिन अब उत्तर प्रदेश में ऐसा चल नहीं पाएगा।

Read also: उप्र : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी बने भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व हो रहे राजनीतिक गठबंधन पर तंज कसते हुए डाॅ दिनेश शर्मा ने कहा कि 2017 और 2019 के चुनाव के बाद हुए उपचुनाव के परिणाम इस बात के गवाह है कि इनका और भी बुरा हश्र होने वाला है। टीएमसी के उत्तर प्रदेश चुनाव मैदान में उतरने की बात पर डिप्टी सीएम बोले कि बंगाल जैसी राजनीति उत्तर प्रदेश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। यहां जातिवाद, संप्रदायवाद और भाई-भतीजावाद की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। उत्तर प्रदेश में सिर्फ विकासवाद के लिए जगह है जिसके आधार पर भाजपा चल रही है। डिप्टी सीएम ने तंज का था कि उत्तर प्रदेश में बंगाल ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र और हैदराबाद के नेता भी किस्मत आजमा रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...