पहाड़ों में घूमने-फिरने में अलग ही मजा आता है, यहां की हवा साफ और स्वच्छ होती है जो की हर किसी का मन खुश कर देती है | ऐसा में अगर आप भी रिलैक्स होना चाहते है और प्रदूषण भरे माहौल से दूर जाना चाहते है तो इन जगहों की सैर करे:
Read also: मेक्सिको जाने का प्लान बने तो, इस जगह की सैर जरूर करें
सराहन
सराहन शिमला से 180 किमी दूर सतलुज नदी के किनारे है, यहां तक पहुंचने का रास्ता काफी खूबसूरत है | यहां आपको तरह-तरह के पेड़-पौधे देखने को मिलेंगे जो यहां की खूबसूरती को दोगुना करते है | आपको बता दे सराहन के रास्ते में नारकंडा भी पड़ता है, आप यहां भी जा सकते है | इसके अलावा, सनराइस हो या सनसेट ये मिस ना करे |
चमोली
चमोली प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ है, यहा फूलों की घाटी का भी रास्ता निकलता है। ये जगह पहाड़ों से घिरी हुई है और दूर-दूर तक मखमली घास के मैदान बिछे हैं | यहां आप साफ हवा में सांस ले सकते हैं और खूब एन्जॉय कर सकते है |
Read also: बुंदेलखंड के इतिहास को जानना चाहते है तो इन जगहों करें सैर
नारकंडा
नारकंडा समुद्र तल से करीब 2,700 मीटर की ऊंचाई पर बसा एक हिल स्टेशन है। ये शिवालिक की पहाड़ियों से घिरा हुआ है, इसीलिए लोग यहां आकर स्कीइंग के मजे लेते है | आपको बता दे अक्टूबर से मार्च तक पूरा नारकंडा बर्फ से ढका होता है।
पंगोट
पंगोट भीड़भाड़ से दूर एकदम शांत जगह है, यहां घने जंगलों और पक्षियों की लगभग 580 प्रजातियों का निवास है | सुकून भरा वीकेंड चाहिए तो यहां की सैर जरूर करे | आपको बता दे ये सोलो ट्रिप के लिए भी परफेक्ट है |

