Site icon Buziness Bytes Hindi

मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर शेयर की लहंगे में तस्वीर, दिखा गज़ब का अंदाज़


मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर शेयर की लहंगे में तस्वीर, दिखा गज़ब का अंदाज़

मौनी रॉय इंस्टाग्राम पर हमेशा एक्टिव रहती है और अक्सर ही अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें शेयर करती हैं। इस बार मौनी लहंगे में जलवे बिखरेती दिखीं।

 मौनी ने सफेद रंग के फ्लेयर वाले लहंगे को पहन रखा है। प्लेन से दिखने वाले इस लहंगे के कपड़े पर काले रंग की आड़ी तिरछी लाइनों को उकेरा गया है। जो इसे बिल्कुल हटके लुक दे रहे हैं।  जिसके साथ हैवी एंब्रायडरी वाला मल्टीकलर ब्लाउज मैच किया है। जिस पर सितारे और बीड्स के साथ वर्क किया गया है। वहीं इस लहंगे और ब्लाउज के साथ मैच करती सफेद रंग की चुनरी भी है। जिसकी किनारी पर ब्लाउज की मैचिंग की एंब्रायडरी की गई है। जो इस लहंगे के लुक में चार चांद लगा रही थी। 

मौनी ने इस खूबसूरत लहंगे को कांप्लिमेट देने के लिए एक्सेसरीज कैरी की है। जिसमें नेकपीस से लेकर मांगटीका तक शामिल है। वहीं बात करें मेकअप की तो सटल मेकअप और कोहल आईज के साथ मौनी ब्राउन शेड के लिपकलर में नजर आ रही हैं।

मौनी रॉय छोटे पर्दे के साथ ही बड़े पर्दे पर भी फैंस की तारीफ पाने में कामयाब रही हैं। टीवी सीरियल ‘नागिन’ से मौनी रॉय ने फैंस के दिलों में जगह बनाई है। पहले से लेकर अबतक मौनी रॉय के लुक काफी सारे ट्रांसफार्मेशन देखने को मिला है।

Exit mobile version