Site icon Buziness Bytes Hindi

कार में करवाया मौनी रॉय ने बोल्ड फोटो शूट


कार में करवाया मौनी रॉय ने बोल्ड फोटो शूट

अभिनेत्री मौनी रॉय ने बेशक काफी कम फिल्में की हैं लेकिन उनको ज्यादा पसंद किया जाता है। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी शानदार तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इस समय भी कुछ ऐसा ही सामने आया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल मौनी रॉय ने फोटोशूट करवाया है जो कि काफी ज्यादा बोल्ड हैं। इन तस्वीरों में मौनी रॉय बेहद खूबसूरत दिख रहीं हैं और कार में बैठी नजर आ रहीं हैं।

टीवी की नागिन के नाम से मशहूर मौनी रॉय कई शानदार फिल्मों का हिस्सा बनीं हैं और इस समय फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में चल रहीं हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन नजर आने वाले हैं।

मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर कई बार तस्वीरें साझा की हैं और कहा है कि वो इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन भी नजर आने वाले हैं। ऐसा पहली बार होगा कि इतनी बड़ी स्टारकास्ट के साथ मौनी रॉय किसी फिल्म का हिस्सा बनेंगी। उनका गाना ‘गली गली में’ काफी ज्यादा पसंद किया था को केजीएफ में नजर आया था। इसके बाद चर्चा थी कि मौनी रॉय अगले पार्ट में भी गाने के साथ दिख सकती हैं। फिलहाल आप देखिए मौनी रॉय की ये तस्वीरे जो उन्होने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।

Exit mobile version