आईआईएमटी और मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के बीच एमओयू साईन

एजुकेशनआईआईएमटी और मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के बीच एमओयू साईन

Date:


आईआईएमटी और मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के बीच एमओयू साईन

शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में किया जायेगा आपसी सहयोग
छात्रों को मिलेंगे उच्चकोटि की शिक्षा के साथ प्रतिभा प्रदर्शित करने के नये अवसर

मेरठ। विद्यार्थियों को उच्चकोटि की शिक्षा प्रदान करने और करियर निर्माण के लिये अधिकतम अवसर प्रदान करने के लिये सदैव प्रयासरत आईआईएमटी विश्वविद्यालय, गंगानगर और मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर, राजस्थान के बीच एमओयू साईन किया गया है। दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में किये गये समझौते के बाद छात्रों को इन क्षेत्रों में उच्चकोटि की शिक्षा और प्रतिभा को प्रदर्शित करने के नये अवसर मिलेेंगे।

आईआईएमटी विश्वविद्यालय, मेरठ और मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के साथ साईन किये गये एमओयू के अन्र्तगत आपसी हित के क्षेत्रों में अनुसंधान सहयोग, शैक्षिक सामग्री का आदान-प्रदान, रिसर्च स्काॅलर्स और फैक्लटी का आवागमन, सहकारी संगोष्ठी, सेमिनार, कार्यशालाएं, सम्मेलन और नवाचार विचारों के सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे। इन प्रयासों के माध्यम से छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नवीन जानकारियां प्राप्त करने का अवसर मिलेगा जिसका लाभ छात्रों को करियर निर्माण में मिलेगा। वहीं इनोवेशन के क्षेत्र में आपसी सहयोग से नवीन और उपयोेगी उपलब्धियां प्राप्त की जा सकती हैं जिससे देश के विकास में सहयोग मिलेगा।

आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री योगेश मोहनजी गुप्ता ने कहा कि इस एमओयू के साईन होने का लाभ दोनों विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ इनोवेशन के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा दिखाने के नवीन अवसर मिलेंगे। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के उप कुलाधिपति श्री अभिनव अग्रवाल, कुलपति प्रोफेसर मनोज कुमार मदान ने एमओयू के साइन होने पर दोनों विश्वविद्यालयों के अधिकारियों को बधाई देते हुए इसे छात्र हित में किया गया समझौता बताया। इस एमओयू के साईन होने में आईआईएमटी विश्वविद्यालय के आरएनडी सेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...