टेक डेस्क। Moto X40 चीन में नए स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आने वाले पहले स्मार्टफोन में से एक हो सकता है। बात दे, ये स्मार्टफोन 65Hz तक की रिफ्रेश रेट के साथ OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट भी मिल सकता है।
वीबो के माध्यम से खुलासा हुआ है की Moto X40 नए स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ आएगा, ये प्रोसेसर एक 4nm चिपसेट है, जिसमें 3.2GHz पर क्लॉक्ड आर्म कॉर्टेक्स-X3 कोर, 2.8GHz की पीक स्पीड के साथ चार Cortex-A715 कोर और 2.0GHz पर कैप्ड तीन Cortex-A510 कोर हैं।
गमेरस के लिए ये प्रोसेसर रीयल-टाइम रीट्रैकिंग देता है साथ ही INT4 और Wi-Fi 7 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। मोबाइल प्लेटफॉर्म 200-मेगापिक्सल सैमसंग ISOCELL HP3 और सोनी के नए HDR फॉर्मेट का सपोर्ट भी करता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे, Moto X40 के अलावा OPPO का आगामी फाइंड एक्स फोन, ओप्पो फाइंड एक्स 6 सीरीज़ में भी स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर हो सकता है। ये भी उम्मीद है की Xiaomi, OnePlus, iQOO और Vivo भी इस नई चिप के साथ आने वाले फोन की घोषणा करेंगे।

