Site icon Buziness Bytes Hindi

Moto G9 Power 15 दिसंबर सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानिए कीमत और अन्य डिटेल्स


Moto G9 Power 15 दिसंबर सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानिए कीमत और अन्य डिटेल्स

Motorola का नया स्मार्टफोन Moto G9 Power पहली बार सेल के लिए 15 दिसंबर को उपलब्ध होगा। इस फोन की पहली सेल ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहकों को Moto G9 Power पर आकर्षक ऑफर और डील मिलेंगी। फीचर की बात करें तो Moto G9 Power में Snapdragon 662 प्रोसेसर से लेकर 6,000mAh की जंबो बैटरी तक दी गई है।

Moto G9 Power की कीमत 

Moto G9 Power स्मार्टफोन की कीमत 11,999 रुपये है। इस कीमत में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 

Moto G9 Power की स्पेसिफिकेशन

Moto G9 Power के अन्य फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी सेंसर 64MP का है। जबकि इसमें 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर उपलब्ध है। वहीं सेल्फी के शौकीनों को बजट रेंज के इस स्मार्टफोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ आता है और इसमें पावर बैकअप के लिए 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस स्मार्टफोन ब्लूटूथ, वाईफाई, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

Exit mobile version