Site icon Buziness Bytes Hindi

Moto G20 की कीमत लॉन्च से पहले हुई लीक, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन


Moto G20 की कीमत लॉन्च से पहले हुई लीक, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola ने हाल ही में G-सीरीज के तहत G10 Power और Moto G30 को पेश किया था। अब कंपनी इस सीरीज के नए हैंडसेट Moto G20 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस अगामी हैंडसेट से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है, जिससे इसकी कीमत की जानकारी मिली है।

गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग Moto G20 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट और ब्रीज ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी कीमत 148 यूरो यानी करीब 12,763 रुपये है। उम्मीद है कि इस स्मार्टफोन को जल्द ही ग्लोबल बाजार में उतारा जाएगा। 

Moto G20 की संभावित स्पेसिफिकेशन

लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Moto G20 स्मार्टफोन में यूनिसॉक SC9863 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसे साल 2019 में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा डिवाइस में एचडी डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी और पावरफुल कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है। 

Exit mobile version