Site icon Buziness Bytes Hindi

जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है Moto E7 Power, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स


जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है Moto E7 Power, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Motorola अपने नए हैंडसेट Moto E7 Power पर काम कर रही है। इस डिवाइस से जुड़ी कई रिपोर्ट लीक हो चुकी हैं। 

टेक टिप्स्टर मुकुल शर्मा के अनुसार, अपकमिंग Moto E7 Power स्मार्टफोन जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देगा। यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आएगा। इसके साथ ही डिवाइस में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक Helio G25 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है। 

लीक रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी मोटो ई7 पावर में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले देगी। साथ ही इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें पहला 13MP का प्राइमरी सेंसर और दूसरा 2MP का डेप्थ सेंसर होगा। इसके अलावा डिवाइस के फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। वहीं, यह हैंडसेट एंड्राइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।   

Moto E7 Power की संभावित कीमत 

Moto E7 Power स्मार्टफोन की कीमत 10,000 से 15,000 रुपये के बीच में रखी जा सकती है। फिलहाल, कंपनी की तरफ से अभी तक मोटो ई7 पावर की कीमत, फीचर और लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

Exit mobile version