Motihari Best Places: मोतिहारी की इन जगहों पर घूमना न भूले !

ट्रेवलMotihari Best Places: मोतिहारी की इन जगहों पर घूमना न भूले !

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Motihari Best Places – मोतिहारी शहर बिहार राज्य में है, ये बिहार राज्य में घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है।  यहां पर ऐसे कई स्थान व स्तंभ आदि है जो लोगो को खूब पसंद आते है। तो क्यों न आप भी मोतिहारी की इन जगहों की सैर करे। 

केसरिया बौद्ध स्तूप

दुनियाभर से बौद्ध धर्म के अनुयायी यहां पर आते है और इसके दर्शन करतें है,  साल 1998 में इसकी खुदाई की गई थी। ये लगभग 104 फीट ऊंचा है। आपको बता दे, इसे राजा बेन का देवड़ा भी कहा जाता है। मान्यता है कि भगवान बुद्ध के निर्वाण प्राप्त करने से पहले वैशाली में लिच्छिवियों द्वारा इसका निर्माण किया गया था।

गांधी मेमोरियल

गांधी मेमोरियल की नींव वर्ष 1972 में तत्कालीन राज्यपाल श्री डी.के.बरूच ने रखी थी, यहां एक लाइब्रेरी के अलावा म्यूजियम स्थित है। म्यूजियम में  चंपारण सत्याग्रह से जुड़ी कुछ तस्वीरें रखी गई हैं।

जॉर्ज ऑरवेल स्मारक

यह शहर अंग्रेजी साहित्य से भी गहरा नाता रखने के लिए जाना जाता है, ये महान लेखक जॉर्ज ऑरवेल का जन्म स्थान है। ये स्मारक जॉर्ज ऑरवेल की याद मेबनाया गया है।

मोतीझील

मोतीझील शहर के मध्य में स्थित है, यहां आप मनोरम दृश्यों को देखने का आनंद ले सकते है। सूर्यास्त का नजारा यहां से जरूर देखे, आपको काफी सुकून मिलेगा। प्रकृति की खूबसूरती को निहारने के अलावा बोटिंग का आनंद भी ले। 

गायत्री मंदिर

इस मंदिर को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। ऐसा माना जाता है जो यहां गायत्री देवी की पूजा करता है उसे उच्च स्तर का ज्ञान प्राप्त होता है। लोग सद्बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति के लिए यहां आते है। 

अरेराज शिव मंदिर

भगवान शिव को समर्पित ये मंदिर मोतिहारी से लगभग 30 किलोमीटर दूर पर है। यहां श्रावणी मेले के दौरान काफी भारी भीड़ होती है, इसी दौरान यहां पर उत्सवों का आयोजन भी होता है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...