लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा मीना कुमारी ने महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर दिया गया एक विवादित बयान तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस बयान में उन्होंने मोबाइल के कारण लड़कियों के घर से भाग जाने की बात कही है , मीना कुमारी के वायरल बयान की विपक्ष जमकर आलोचना कर रहा है ।
रेप के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर जब उनसे सवाल किया तो मीना कुमारी ने कहा, ‘समाज में लड़कियों के खिलाफ अपराध रूक नहीं रहे हैं। हम लोगों के साथ-साथ इसमें समाज को भी पैरवी करनी होगी। अपनी बेटियों को भी देखना पड़ेगा कि कहां जा रही हैं और किस लड़के के साथ बैठ रही हैं। मोबाइल को भी देखना पड़ेगा। सबसे पहले मैं लोगों को ये कहते रहती हूं कि लड़कियां मोबाइल से बातें करती रहती हैं और यहां तक मामला पहुंच जाता है कि वो शादी के लिए भाग जाती है।’
Read also: कोरोना से एक दिन में 6148 लोगों की मौत
मीना कुमारी यहीं नहीं रूकी, उन्होंने अपील करते हुए कहा, ‘लड़कियों को मोबाइल न दें और अगर मोबाइल दें तो उनकी पूरी मॉनिटरिंग करें। इसमें मां की बड़ी जिम्मेदारी है और आज अगर बेटियां बिगड़ गई हैं तो उसके लिए उनकी माताएं ही जिम्मेदार हैं।’

