रसोई Bytes: मदर्स डे पर सिर्फ दो इंग्रीडियंट्स से बनाएं चॉकलेट केक, सेलिब्रेशन का मजा हो जाएगा दुगना!

रसोई Bytesरसोई Bytes: मदर्स डे पर सिर्फ दो इंग्रीडियंट्स से बनाएं चॉकलेट केक,...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Mothers Day Special 2 Ingredient Chocolate Cake Recipe – कल मदर्स डे है और अगर ऐसे में आप सोच रहे है की अपनी मां को क्या सरप्राइज  दे, तो घर का बना हुआ चॉकलेट केक सबसे बेस्ट रहेगा। आपकी मम्मी को भी ये काफी पसंद आएगा, खास भी इस चॉकलेट केक रेसिपी की ये है की इसमें आपको सिर्फ दो ही इंग्रीडियंट्स की जरूरत होगी और ये  30 मिनट में बन भी जाएगा। है न मजेदार, चलिए जानते है इसकी रेसिपी। 

Read also: रसोई Bytes: झटपट बनाएं दाल ढोकली, सबको आएगी पसंद!

2 इंग्रीडियंट चॉकलेट केक समाग्री: 

4 अंडे और 250 ग्राम स्वीट चॉकलेट। आप चाहे तो पाउडर शुगर और आइसक्रीम या फल का भी इस्तेमाल कर सकते है। 

2 इंग्रीडियंट चॉकलेट केक (2 Ingredient Chocolate Cake Recipe):

पहले ओवन को 325 डिग्री पर प्रीहीट कर ले और अगर ओवन नहीं है तो आपको कुकर में कम से कम 40 मिनट तक डबल बॉइलर में पकाना होगा। फिर अंडों से  एग व्हाइट और एग योक अलग कर लें, सिर्फ अंडे का सफेद हिस्सा फेंटना है जब तक ये गाढ़ा नहीं होता। अब डबल बॉइलर में या ओवन में 30 सेकंड के लिए रखकर चॉकलेट को पिघला लें।

Read also: रसोई Bytes: घर पर तैयार करे ‘कटहल बिरयानी’, लगेगी जबरदस्त!

इसके बाद, चॉकलेट में अंडे के पीले भाग को एक-एक करके मिलाएं और अच्छे से फेंटें। जब अच्छे से फिंट जाए तो इसमें एग व्हाइट मिलाएं और दुबारा फेंटें। आपको एक अच्छा सा गाढ़ा बैटर तैयार करना है। बस अब बेकिंग ट्रे में  बटर या थोड़ा सा घी लगाकर इसमें गाढ़ा बैटर जो तैयार किया है उसे डालें और पकने के लिए रख दें। थोड़ी देर में ये पक जाएगा, आप इसे अच्छे से टॉपिंग के साथ सजा दे। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related