Site icon Buziness Bytes Hindi

मदर्स डे 2021: जाने इसके इतिहास और महत्व के बारे में


मदर्स डे 2021: जाने इसके इतिहास और महत्व के बारे में

माताओं के सम्मान के लिए ये दिन दुनिया भर में मनाया जाता है | ये हर साल मई के दूसरे रविवार को पड़ता है। इसकी कोई निश्चित तिथि नहीं है, और इस वर्ष, यह 9 मई यानी आज मनाया जाएगा।

क्यों मनाया जाता है?

ऐसा माना जाता है की माताओं को अक्सर उनका हक नहीं मिलता है। परिवार के प्रति उनके योगदान का कोई उल्लेख नहीं कर सकता | तो इसलिए मदर्स डे माताओं के बारे में सोचने के लिए और उनको सम्मान देने के लिए मनाया जाता है | 

Read also: गांवों में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, ग्रामीणों में खौफ

इतिहास

यह माना जाता है कि मदर्स डे पहली बार अमेरिका में शुरू हुआ था, जब अन्ना जार्विस के नाम की एक महिला चाहती थी कि इस दिन को ऐसे मनाया जाए क्योंकि उसकी अपनी माँ ने ऐसी इच्छा व्यक्त की थी।

जब उनका निधन हो गया, तो जार्विस ने पहल की और उनकी मृत्यु के तीन साल बाद 1908 में उनकी याद में एक समारोह रखा, जो की वेस्ट वर्जीनिया के सेंट एंड्रयूज मैथोडिस्ट चर्च में किया गया था। यह कहा जाता है कि जब वह खुद इसमें शामिल नहीं हुई थी, तो उन्होंने उपस्थित लोगों को एक टेलीग्राम भेजा, जिसमें दिन के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

जार्विस ने अपनी माँ को सम्मान देने के तरीके के रूप में जो शुरुआत की, वह अन्य देशों द्वारा कई वर्षों के दौरान हर जगह माँ को प्यार और सम्मान देने के लिए मनाया गया।

महामारी की वजह से तो कुछ हो नहीं पाएगा लेकिन आप अपनी माँ को ये बता सकते है की वो आपके लिए  कितना मायने रखती है। उनके लिए आप आज कुछ विशेष करें – जैसे कि उनकी पसंदीदा फिल्म देखे, उनके लिए उनका पसंदीदा भोजन बनाए या फिर उन्हें लाड़ प्यार करें | 

Exit mobile version