Site icon Buziness Bytes Hindi

मां नेगेटिव मगर बच्ची जन्म से ही कोरोना पाॅजिटिव


मां नेगेटिव मगर बच्ची जन्म से ही कोरोना पाॅजिटिव

कोरोना नेगेटिव महिला के पाॅजिटिव बच्ची को जन्म देने से डाक्टर्स भी हैरान
विश्व में कोरोेना का संभवतः यह पहला केस देखने को मिला है

वाराणसी। गर्भवती महिला यदि कोरोना पाॅजिटिव हो तो उसकी संतान के भी कोरोना से संक्रमित होने की आशंका होती है। मगर वाराणसी में एक दुर्लभ केस सामने आया है जिसमें गर्भवती महिला कोरोना नेगेटिव थी मगर उसकी नवजात बच्ची कोरोेना संक्रमित निकली। माना जा रहा है कि यह विश्व का पहला ऐसा केस हो सकता है। यह मामला सामने आने से डाॅक्टर्स भी हैरान हैं। वहीं यह चिंता की भी बात है कि मां की कोख से ही बच्चे कोरोना संक्रमित हो रहे हैं।

बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में एक कोरोना निगेटिव महिला को प्रसव के लिये भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती करने से पूर्व 23 मई को महिला की कोरोना जांच की गई थी जिसमें उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उक्त महिला ने 25 मई को कोरोना वायरस से संक्रमित बच्ची को जन्म दिया है। मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं और दोनों को अलग-अलग रखा गया है। संभावना हैं कि कोरोना संक्रमण का यह केस विश्व का पहला मामला होगा। इस अनूठे केस को लेकर विशेषज्ञ भी हैरान हैं। बच्ची और उसकी मां की दोबारा कोरोना जांच भी कराई जायेगी।

Exit mobile version