Site icon Buziness Bytes Hindi

दोनों वैक्सीन लगवाने वाले अधिकरत लोगों को हो रहा कोविडः ममता


दोनों वैक्सीन लगवाने वाले अधिकरत लोगों को हो रहा कोविडः ममता

नई दिल्ली। एक ओर जहां कोरोना से बचाव के लिये कोरोना वैक्सीन लगवाना ही एकमात्र उपाय बताया जा रहा है। भारत में महा अभियान चला कर 100 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले अधिकतर लोगों को कोविड हो रहा है। ममता ने इस मामले को केंद्र के समक्ष उठाने की बात भी कही है।

Read also: ममता बनर्जी 28 अक्टूबर को गोवा पहुंचेंगी

केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलने के लिये कोई मुद्दा न छोड़ने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बार कोरोना टीकाकरण अभियान पर ही सवाल उठा दिया है। ममता बनर्जी का कहना है कि कोरोना टीके की दोनो डोज लेने वाले लोग कोविड वायरस से अधिक संक्रमित हो रहे हैं। इस हैरान कर देने वाले दावे के आगे सीएम ममता ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन की दो डोज लगवा रहे लोगों की इम्यूनिटी क्षमता में भी गिरावट आ रही है।

ममता बनर्जी की माने तो वैक्सीन लेने वालों की इम्यूनिटी सिर्फ 6 महीने रहती है और इसके बाद लोग फिर से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। अपने स्वास्थ सचिव का हवाला देते हुए सीएम ममता ने कहा कि उन्हेें स्वास्थ्थ सचिव ने बताया है कि कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले 20 प्रतिशत लोग कोरोना वायरस से पीड़ित हो रहे हैं। उन्होंने कहा की मैने अपने स्वास्थ सचिव को केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इसका कारण पूछने को कहना है। उन्होंने इस मुद्दे को केंद्र सरकार के सामने रखने की बात भी कही।

Read also: ममता बारिश व बाढ़ प्रभावित उत्तर बंगाल का कर सकती हैं 4 दिनी दौरा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का यह बयान बंगाल में कोरोेना टीकाकरण अभियान को प्रभावित कर सकता है। गौरतलब है कि दुर्गा पूजा व अन्य महोत्सव के बाद पश्चिम बंगाल में कोरोना के केसो मंे बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में सीएम ममता बनर्जी का कोरोना टीकाकरण अभियान की सफलता पर संदेह उठाने से लोग कोरोना वैक्सीन से दूरी बना सकते हैं। ऐसे में वहां संक्रमण फिर से हावी हो सकता है।

Exit mobile version