लाइफस्टाइल डेस्क | Most Expensive Train Ride – ट्रेन का सफर काफी मजेदार होता है, प्राकृतिक दृश्यों और रस्ते की सुंदरता के बीच ये सफर काफी सुकून देता है। साथ ही ट्रेन से यात्रा करना काफी सस्ता भी होता है, लेकिन हम आज यहां दुनिया की सबसे महंगी ट्रेन के बारे में बात कर रहे है। इस ट्रेन का सफर राजशाही होने का अनुभव करा सकता है, इसमें आपको हर तरह की सुविधा मिलेगी। तो चलिए फिर जानते है दुनिया की सबसे महंगी ट्रेन के बारे में।
Read also: कोरोना में जा रहे है घूमने तो इन बातों का ध्यान रखे
महाराजा एक्सप्रेस लग्जरी ट्रेन
महाराजा एक्सप्रेस लग्जरी ट्रेन भारत की सबसे महंगी ट्रेन है, इस ट्रेन के अंदर जैसे ही आप जाएंगे वैसे ही आपको राजा-महाराजाओं के दौर की याद आ जाएगी। इस ट्रेन के कंपार्टमेंट लग्जरी कमरे जैसे हैं और साथ ही शाही खान पान के लिए अंदर ही रेस्टोरेंट है।
रॉयल स्कॉट्समैन
रॉयल स्कॉट्समैन से आप पूरे यूके की यात्रा आराम से कर सकते है, इसमें 7 से 8 दिन के सफर में आपको पूरा मजा मिलेगा। आपकी जानकरी के लिए बता दे ट्रेन में सीमित सीटें हैं और इसमें 36 यात्री ही एक बार में शामिल हो सकते हैं।
पैलेस ऑन वील्स
पैलेस ऑन व्हील्स सबसे महंगे रेल सफर के लिए मशहूर है, इसमें शानदार कंपार्टमेंट है जिसे जुड़ा हुए बड़े बाथरूम भी है। इस ट्रेन के सफर में आपको शाही पैलेस में आ गए हो ऐसा लगेगा ।
Read also: क्या अपने कभी वॉटर बस का सफर किया है ?
वेनिस सिम्पलॉन ओरिएंट एक्सप्रेस
वेनिस सिम्पलॉन ओरिएंट एक्सप्रेस यूरोप की मशहूर ट्रेनों में शामिल है, इस ट्रेन से आप यूरोपीय पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं। इस ट्रेन की यात्रा में आप स्टाइलिश कैरिज, केबिन सूट और डबल केबिन में रहने का मौका मिलेगा।

