Site icon Buziness Bytes Hindi

भारत में मिला Omicron का सबसे खतरनाक सब वैरिएंट, 104 गुना तेजी से फैलाता है संक्रमण

Omicron XBB

नई दिल्ली। चीन, दक्षिण कोरिया,अमेरिका और जापान सहित कई देशों में कोहराम मचाने वाला कोरोना ओमिक्रॉन वैरिएंट का सबसे खतरनाक सब वैरिएंट XBB 1.5 अब भारत में प्रवेश कर गया। कोरोना का ये सब वैरिएंट सबसे पहले अमेरिका में पाया गया। भारत में 5 लोग इस सब वैरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं। इन पांच मामलों के सामने आने के बाद से राज्यों को अलर्ट किया गया है। ओमिक्रान के इन सब वैरिएंट से संक्रमित तीन गुजरात, एक—एक कर्नाटक और राजस्थान में मिला है।

काफी खतरनाक है सब वैरिएंट

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना का ये सब वैरिएंट खतरनाक बताया जा रहा है। अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वाले 44 प्रतिशत में ये सब वैरिएंट मिला है। भारत में भी इसके फैलने की आशंका जताई जा रही है।

104 गुना तेजी से फैलता है वायरस

कोरोना का ये नया सब वैरिएंट XBB.1.5 अब तक का सबसे संक्रामित वैरिएंट बताया गया है। इसकी गति पहले के सभी वैरिएंट से 104 गुना अधिक है। ये कोरोना के दो वैरिएंट्स के दो बार मिलने के बाद बना है।

विशेषज्ञों ने बताया है कि BJ1 और BM1.1.1 नाम के दो कोरोना वैरिएंट आपस में मिले उसके बाद इन दोनों का DNA जेनेटिक मैटेरियल मिल गया। इससे XBB बना है। फिर XBB वैरिएंट ने रूप बदला और वह XBB1 बन गया। इसके बाद एक बार फिर से XBB1 का G2502V में म्यूटेशन हुआ। जिसके बाद वो XBB.1.5 वैरिएंट बन गया है।

कोशिकाओं की प्रोटीन पर असर

कोरोना का ये खतरनाक सब वैरिएंट शरीर में घुसने के बाद कोशिका के प्रोटीन पर असर करता है। उसके बाद शरीर में संक्रमण फैलाने की शुरूआत करता है। इस वायरस की कोशिका से चिपकने की क्षमता बाकी वैरिएंट के मुकाबले काफी अधिक है। यही कारण है कि ये अधिक से अधिक लोगों को संक्रमित करता है। इसका असर संक्रमित व्यकित की छाती के ऊपरी हिस्से पर अधिक होता है। हालांकि, डेल्टा वैरिएंट की तरह ये फेफड़ों पर सीधा असर नहीं करता।

Exit mobile version