Site icon Buziness Bytes Hindi

ये है दुनिया के सबसे खूबसूरत गांव


ये है दुनिया के सबसे खूबसूरत गांव

दुनियाभर में ऐसे कई गांव हैं, जो बेहद ही खूबसूरत हैं, जहां के प्राकृतिक नजारे लोगों का मन मोह लेते हैं। आज हम आपको दुनिया के खूबसूरत गांवों के बारे में बताने जा रहे है 

मॉन्ट ट्रेमब्लैंट गांव

Image Source: Google

कनाडा के लॉरेंटियन पहाड़ों पर बसा यह छोटा सा गांव बेहद ही खूबसूरत है। सर्दी के मौसम में जब यहां बर्फ गिरती है, तो इस गांव की खूबसूरती देखते ही बनती है। 

जरमैट गांव 

Image Source: Google

यह ‘धरती का स्वर्ग’ कहे जाने वाले स्विट्जरलैंड का एक गांव है, जो पहाड़ों पर बसा है। यह स्विट्जरलैंड के सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। सर्दियों में जब यहां बर्फ गिरती है तो यहां की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। 

हॉलस्टैट गांव 

Image Source: Google

ऑस्ट्रिया में झील के किनारे बसा यह गांव बहुत ही सुंदर और यहां की प्रसिद्ध जगहों में से एक है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस गांव को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल किया जा चुका है। 

अल्टा बाडिया गांव 

Image Source: Google

इटली के डोलोमाइट पहाड़ों में बसा यह गांव बेहद ही खूबसूरत है। प्रकृति के करीब एक आरामदायक छुट्टी बिताने के लिए आप इस गांव का रुख कर सकते हैं। 

Exit mobile version