Site icon Buziness Bytes Hindi

Kabul में नमाज के दौरान मस्जिद में विस्फोट, 70 की मौत

नई दिल्ली। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में नमाज के दौरान मस्जिद में हुए शक्तिशाली विस्फोट में 70 लोगों की मौत हो गई। जबकि 50 से अधिक घायल हो गए। जिस समय विस्फोट हुआ उस दौरान लोग नमाज अदा कर रहे थे। विस्फोट इतना शक्तिशाली था करीब 50 से अधिक लोगों के चीथड़े ही उड़ गए। हालांकि अभी किसी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

वहीं अफगानिस्तान के गृहमंत्रालय के  प्रवक्ता बेसमुल्लाह हबीब ने जानकारी दी है कि राजधानी के पश्चिम खलीफा साहिब मस्जिद में जोरदार बम धमाका हुआ है। धमाका उस समय हुआ जबकि सुन्नी मस्जिद में लोग नमाज के लिए एकत्र हुए और उसको पढ रहे थे। जिस मस्जिद में विस्फोट हुआ उसके मुखिया सैयद फाजिल ने बताया कि जिस व्यक्ति को आत्मघाती हमलावर माना जा रहा था। उसने मस्जिद के भीतर खुद को विस्फोटकों समेत उड़ा दिया।

Read also: कोलकाता में बांग्लादेशी जहाज मालिकों ने पलटे जहाज को छाड़ा, एसएमपी ने चालक दल को जाने से मना किया

उन्होंने बताया कि धमाके के बाद चारों तरफ खून और लोगों के चिथड़े के अलावा काला धुंआ फैल गया। मृतकों में उनके  भतीजे शामिल हैं। वे खुद तो बच गए लेकिन कई अपनों को इस विस्फोट में खो दिया है। विस्फोट इतना तेज था कि जो लोग बच गए हैं। उनमें से अधिकांश के कान के पर्दे भी फट गए हैं। जिस मस्जिद में धमाका हुआ है वह बहुसंख्यक सुन्नी मुसलमानों की है। देश में इस बीच कई विस्फोट हुए हैं। मस्जिदों पर हमला कर अल्पसंख्यक शिया मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले मजार-ए-शरीफ शहर में मस्जिद के अलावा एक धार्मिक स्कूल में विस्फोट हुआ जिसमें 33 शियाओं की मौत हो गई थी।

Exit mobile version