मेरठ ब्यूरो
मेरठ कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है| आज लगातार चौथे दिन covid- 19 के सौ से ज़्यादा पॉजिटिव केस दर्ज किये गए हैं, इसके अलावा कोरोना संक्रमण से 4 लोगों की मौत भी हुई है|
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज हुए 3134 सैंपलों की टेस्टिंग में 124 की रिपोर्ट धनात्मक आयी है| मेरठ में अब कुल कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 4320 हो गयी है जिनमें 842 अभी उपचाराधीन हैं जब्कि 3354 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है|
शहर में आज कोरोना संक्रमण से चार लोगों की मौत हुई| इस तरह कोरोना संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 124 हो चुकी है| रिपोर्ट के अनुसार अभी 203 लोग होम आइसोलेशन में हैं|

