Site icon Buziness Bytes Hindi

Morocco Earthquake: मोरक्को में जबरदस्त भूकंप, 300 से अधिक मौतें, हजारों घायल

t0901 1

Morocco Earthquake: मोरक्को में देर रात जबरदस्त भूकंप आया है। जिसमें 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। जबकि हजारों लोग घायल हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 थी। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप का केंद्र पर्यटन के लिए मशहूर मरक्केश शहर से 71 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में 18 किमी की गहराई में था।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पैमाने पर 6.8

मोरक्को में शुक्रवार देर रात जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पैमाने पर 6.8 मापी है। मोरक्को के गृह मंत्रालय ने बताया कि भूकंप के कारण अब तक कम से कम 300 लोगों की मौत हुई है। वहीं घायलों की संख्या हजारों में है।
स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा काफी बढ़ सकता है।

भूकंप के ऑफ्टरशॉक महसूस किए

भूकंप की जानकारी रखने वाली मोरक्को की संस्था ने भूकंप तीव्रता को सात के पार बता रही है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप का केंद्र पर्यटन शहर मरक्केश से 71 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किमी की गहराई में था। भूकंप के ये झटके स्थानीय समयानुसार देर रात करीब 11.11 बजे महसूस किए गए हैं। कुछ देर बाद इन जगहों पर भूकंप के ऑफ्टरशॉक महसूस किए गए। जिनकी तीव्रता 4.9 मापी गई है।

भूकंप से सबसे अधिक नुकसान शहर के बाहर पुरानी बस्तियों को

मोरक्को के गृह मंत्रालय के अनुसार, भूकंप से सबसे अधिक नुकसान शहर के बाहर पुरानी बस्तियों को हुआ। मोरक्को के कई नागरिकों ने इससे जुड़े वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली हैं। जिनमें इमारतों को ध्वस्त होने के बाद धूल के गुबार में बदलते देखा जा सकता है। खासकर मरक्केश में जिसे यूनेस्को की तरफ से विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया गया है। यहां कई पर्यटकों ने भूकंप के बाद जान बचाने के लिए भागते और चिल्लाते लोगों के वीडियो पोस्ट किए हैं।

Exit mobile version