LIC: 4 मई को शेयर बाजार में बड़ा धमाका होने को है क्योंकि इस दिन सबसे बड़ी जीवन बीमा निगम कम्पनी का IPO खुलने वाला है। इसके आईपीओ का सभी को बेसब्री से इंतजार था। वही अब खबर यह आ रही है कि इसके आईपीओ को लेकर देश विदेश के 25 से ज्यादा एंकर निवेशक रुचि दिखा रहे हैं।
वही आज एमडी सिद्धार्थ मोहंती ने लोगों की आशंका को।दूर करते हुए कहा है कि आईपीओ के बाद भी एलआईसी एक्ट के सेक्शन 37 के तहत सोवरेन कवर जारी रहेगा। वही केंद्र सरकार ने नियामक सेबी से कुछ राहत की आस लगा रखी है। सरकार यह कयास लगा रही है कि अब LIC नियमों में ढील देगी। बता दें सेबी LIC IPO में ढील पहले से दे चुकी है।
जानकारी के लिए बता दें LIC 4 मई को 21 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड IPO खोलने जा रही है। लेकिन एंकर निवेशकों के लिए यह 2 मई को खोला जाएगा। अगर हम इसके इश्यू की बात करे तो इसका 50 फीसदी हिस्सा एंकर निवेशकों के साथ क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB), 35 फीसदी खुदरा निवेशकों, 15 फीसदी हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स , 10 फीसदी शेयरधारकों के लिए आऱक्षित है। बात दें सरकार इस इश्यू के तहत 902-949 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में 22.13 करोड़ शेयरों को ऑफर कर रही है।
