Site icon Buziness Bytes Hindi

Covid-19 Cases in India: 24 घंटे के भीतर कोरोना के 16 हजार से अधिक मामले सामने आए, 45 की हुई मौत

नई दिल्ली। कोरोना के तेजी से बढ़ते मरीजों की संख्या एक बार फिर से चिंता का कारण बन रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या अब बढ़कर एक लाख 32 हजार के पार हो गई है। जो मंगलवार की तुलना में 1,441 अधिक है। बीते 24 घंटों के भीतर कोरोना संक्रमण के 16,906 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 45 कोरोना संक्रमित मरीजों की जान चली गई। कोरोना संक्रमण महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 5,25,519 संक्रमित लोगों की मौत हुई है।  

Read also: COVID-19 live updates: कोरोना सं​क्रमितों की संख्या लोगों की बढ़ा रही चिंता,24 घंटे में बढ़े 25 प्रतिशत मामले

राजधानी नई दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 400 मामले सामने आए हैं। दिल्ली में कोरोना के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी कोरोना रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 400 मरीज सामने आए हैं। वहीं इस दौरान एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। बता दें कि इस समय दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1960 सक्रिय मरीज हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 8548 टेस्ट हुए हैं। जिसमें से 400 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दिल्ली में संक्रमण दर 2.92 प्रतिशत रही और 381 मरीजों ने कोरोना को मात दी जबकि एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। 

Read also: Uttarakhand Corona Update: 24 घंटे में मिले 29 नए कोरोना संक्रमित मरीज, सक्रिय मरीजों की संख्या 311

मुंबई में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 420 मामले  आए हैं। जो कल की तुलना में 79 प्रतिशत अधिक है। बता दें कि मंगलवार को मुंबई में 235 कोरोना संक्रमित सामने आए थे। हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है।

Exit mobile version