नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। राहुल ने कहा कि मूडीज ने मोदी की कोशिशों को ‘कचरे से भी बुरा’ आंका है।
राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘मोदी जिस तरह से इकॉनमी को हैंडल कर रहे हैं, उसे मूडीज ने कचरे से भी बुरा आंका है। गरीबों और एमएसएमई सेक्टर को सहारे की कमी का मतलब है कि अभी और भी बुरा होने वाला है।’
मालूम हो कि क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने सोमवार को भारत की सावरेन (राष्ट्रीय) रेटिंग को ‘बीएए2’ से घटाकर ‘बीएए3’ कर दिया। बीते 22 सालों में पहली बार मूडीज ने भारत की रेटिंग घटाई है।

