कैलिफोर्निया। इंटरनेट मीडिया पर बहुत से बंदरों के इंसानों जैसी हरकतें करते वायरल वीडियो देंखे होंगे। लेकिन अब ऐसे बंदर का कारनामा सामना आया। जिसे सुनकर हैरान हो जाएंगे। अमेरिका के कैलिफोर्निया से चौंकाने के साथ हंसा देने वाली घटना सामने आई। कैलिफोर्निया के एक चिड़ियाघर भीतर बंदर के कारण असहज स्थिति हो गयी। बंदर ने किसी का मोबाइल लेकर उससे आपातकालीन नंबर मिला दिया । इसके बाद काल उठते ही कट कर दिया। आपातकालीन विभाग कर्मियों ने उस नंबर पर पलटकर फोन मिलाया। लेकिन काल नहीं उठी। गंभीर स्थिति की आशंका में पुलिसकर्मी नंबर को ट्रैक करते हुए चिड़ियाघर पहुँचे। जाँच में पता चला कि इसके पीछे शातिर बंदर का हाथ था। मोबाइल एक गोल्फ कार्ट में रखा था। वहीं से बंदर ने उसको उठा लिया और आपातकालीन नंबर लगा दिया। ऐसा करने के लिए फोन को अनलाक नहीं करना पड़ता है।
Read also: Kerala Governor: केरल के राज्यपाल ने कन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति को बताया क्रिमनल
सैन लुइस ओबिस्पो काउंटी शेरिफ आफिस ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें पूरी घटना के बारे में बताया। रूट नाम के प्राइमेट ने गोल्फ कार्ट में पड़े चिड़ियाघर का सेल फोन उठाया। बंदर ने फिर 911 डायल कर पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को हकीकत का पता चल सका। सैन लुइस ओबिस्पो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने इस शैतान बंदर की फोटो भी शेयर की। इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा हमें शनिवार की रात एक 911 कॉल आई जो डिस्कनेक्ट हो गई। डिस्पैचर्स ने कॉल वापस कॉल की लेकिन कोई उत्तर नहीं। जांच के लिए पुलिस को मौके पर भेजा। ट्रेस किया तो पता पासो रॉबल्स के पास चिड़ियाघर के कार्यालय का निकला। वहां से किसी ने फोन नहीं किया था।
