नई दिल्ली। पोर्नोग्राफी मामले के बाद सुर्खियों में आए व्यवसायी राजकु्ंद्रा के खिलाफ अब ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और फिल्म व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ अंतराष्ट्रीय स्तर पर पोर्न रैकेट चलाने व उसे सर्कुलेट करने के आरोप लगे थे। जिस संबंध में मामला भी दर्ज किया गया था। पिछले एक साल से मुंबई पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों के दफ्तर के चक्कर काट रहे राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं ।
Also read: OTT प्लेटफॉर्म पर पोर्नोग्राफी दिखाए जाने से सुप्रीम कोर्ट चिंतित, बताया स्क्रीनिंग की ज़रुरत
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा पर ईडी ने शिकंजा कस दिया है। राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद राज को जल्द ही ईडी के आफिस में पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा। कुंद्रा के खिलाफ यह मामला मुंबई पुलिस की एक एफआईआर के आधार पर दर्ज किया है। जिसमें आरोप लगाया है कि राज पोर्नोग्राफी ऐप चलाते थे। इसमें राज कुंद्रा व अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।
मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में गत 20 जुलाई को गिरफ्तार किया था। कुंद्रा की गिरफ्तारी के पहले पुलिस ने फरवरी 2022 में पांच अन्य लोग को इसी मामले में गिरफ्तार किया। बता दें कि इस मामले में राज कुंद्रा के साथ 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने राज कुंद्रा के खिलाफ पिछले सप्ताह मामला दर्ज किया। जिसमें ईडी कुछ दिन बाद इस मामले से जुड़े लोगों को पूछताछ के लिए बुलाएगी। राज कुंद्रा के खिलाफ कथित रूप से ‘हॉटशॉट्स’ नाम के मोबाइल ऐप द्वारा अश्लील बनाने और सर्कुलेट करने का आरोप है। राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी से जुड़े मामले में जमानत पर बाहर आए हैं।
