भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा एक्टिंग के साथ अपनी स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं. वह अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस फोटोज के कारण आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं. अब मोनालिसा ने एक ऐसा फोटोशूट शेयर किया है जिसमें वह बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं. ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं. (सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से )
मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम वॉल पर ये फोटो शेयर की हैं.
तस्वीरों में मोनालिसा ब्लैक, गोल्डन और वाइट कॉम्बिनेशन प्रिंट वाले लहंगे और शिमरी ब्लैक लुक वाली चोली में नजर आ रही हैं.
इस ड्रेस के साथ मोनालिसा ने मरून कलर की लिपस्टिक लगाई है. जो उनपर काफी सूट कर रही है.
मोनालिसा ने इस ड्रेस के साथ अपने लंबे बालों को ओपन स्टाइल में रखा हुआ है.
इस ड्रेस के साथ मोनालिसा ने मेटल ज्वैलरी कैरी की है. उनके चेहरे पर यह बड़ी सी नथ काफी खिल रही है.
मोनालिसा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.
मोनालिसा ने अपने इस देसी लुक को कंप्लीट करने के लिए एक हाथ में कई सारी मैटल चूड़ियां पहनी हैं.
बता दें कि भोजपुरी सेंसेशन मोनालिसा अपने फोटोशूट को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.
मोनालिसा को सोशल बटरफ्लाय कहा जाता है.
वो अपनी फोटो और वीडियो से सनसनी मचाती रहती हैं.

