Site icon Buziness Bytes Hindi

Mohini Ekadashi 2022: आज है मोहिनी एकादशी, भगवान विष्णु को ऐसे करें प्रसन्न

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना है, हिन्दू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है। वहीं इस बार मोहिनी एकादशी बृहस्पतिवार के दिन पड़ी है, उस वजह से इसका महत्व काफी बढ़ गया है, क्योंकि आज का दिन वैसे भी भगवान विष्णु को समर्पित रहता है।

वहीं हिन्दू मान्यताओं के अनुसार आज के दिन ही भगवान विष्णु ने मोहिनी अवतार धारण किया था, इसके बाद ही असुरों का संहार हुआ था। वहीं आज के दिन व्रत रखने, भगवान विष्णु की पूजा करने से अत्यंत लाभ मिलता है, और सभी दुःख दूर होते हैं। 

ऐसे करें भगवान विष्णु को प्रसन्न-
इस दिन सूर्योदय के पहले सभी कामों को करने के बाद नये वस्त्र धारण करें, ठीक इसके बाद भगवान विष्णु का ध्यान करते हुये व्रत का संकल्प लें। वहीं इसके बाद पूजा घर में उनकी पूजा शुरू कर दें, जहाँ उन्हें पीले रंग के फूल, पीला चंदन, अक्षत, माला आदि अर्पण करें। इसके बाद पूजा के अंत में उन्हें भोग लगायें, जिसमें मिठाई, फल आदि सम्मिलित हो, वहीं पूजा के दौरान भगवान विष्णु के मंत्र, चालीसा आदि का पाठ करें।

वहीं आज के दिन व्रत रखने से मन से सभी प्रकार के मोह का त्याग हो जाता है, इस व्रत को सर्वश्रेष्ठ व्रत माना गया है। इसके साथ ही आज के दिन इस व्रत की कथा सुनने मात्र से ही एक हजार गायों को दान करने के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है, इसलिये इस व्रत को अवश्य करें।

Exit mobile version